संसद भवन के एक कक्ष में आग, काबू

संसद भवन Parliament House के एक कक्ष में रखे एक कम्यूटर सेट, कुर्सी और मेज में  आज बुधवार सुबह आग लग गई| अग्निशमन विभाग ने इस पर तुरंत काबू पा लिया|

0 102
Wp Channel Join Now

नई  दिल्ली| संसद भवन Parliament House के एक कक्ष में रखे एक कम्यूटर सेट, कुर्सी और मेज में  आज बुधवार सुबह आग लग गई| अग्निशमन विभाग ने इस पर तुरंत काबू पा लिया| बता दें इन दिनों संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा  ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के  हवाले से बताया है , संसद भवन की अग्निशमन इकाई को सुबह करीब आठ बज कर पांच मिनट पर संसद भवन में प्रेस रूम के बगल में, कक्ष संख्या 59 में आग लगने की सूचना मिली।

 

अग्निशमन विभाग  तत्काल मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया । कक्ष में रखे एक कम्यूटर सेट, कुर्सी और मेज में आग लगी थी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

Leave A Reply

Your email address will not be published.