यूनिक नंबर देगी सरकार, देश के करोड़ों वर्कर्स को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में गुरुवार को पोर्टल की लॉन्चिंग हुई।

0 28

- Advertisement -

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में गुरुवार को पोर्टल की लॉन्चिंग हुई।

इस पोर्टल के जरिए नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा और कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी होगा। इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा।

ई-श्रम कार्ड देशभर में वैलिड है। ई-श्रम कार्ड के लिए https://eshram.gov.in/ लिंक पर विजिट करना होगा। इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर के अलावा आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

इसके अलावा बैंक अकाउंट डिटेल की जानकारी भी देनी होगी। वहीं, इस कार्ड के लिए 16-59 साल तक की उम्र का कोई भी शख्स रजिस्ट्रेशन करा सकेगा।

पोर्टल पर ये भी बताना होगा कि क्या आप ईपीएफओ या ईएसआईसी के मेंबर हैं। अगर आप ईपीएफओ या ईएसआईसी में से किसी एक के भी मेंबर हैं तो सेल्फ रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे।

- Advertisement -

इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर की डिटेल भी आपको पोर्टल पर मिल जाएगी। इस पोर्टल पर वर्कर्स का नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, स्किल आदि की डिटेल होगी।

इसके जरिए वर्कर के योग्यतानुसार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सकेगा। बता दें कि यह असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

पिछले साल कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से असंगठित क्षेत्र के कामगार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वर्कर्स की नौकरी चली गई तो रोजी-रोटी का संकट भी पैदा हो गया।

ऐसे में मजदूरों ने बड़े पैमाने पर घर की ओर वापसी की। इसी के बाद वर्कर्स के नेशनल डेटाबेस तैयार करने पर जोर दिया गया। हालांकि इस प्रक्रिया में भी सुस्ती आई और बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पोर्टल तैयार किया गया है।

इस कदम का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। श्रमिकों का विवरण राज्य सरकारों और विभागों द्वारा भी साझा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.