ओडिशा में भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 जख्मी

डिशा की राजधानी भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा एक  निजी एयरलाइन का चार्टर विमान आपात स्थिति में उतरते  दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार दो पायलटों समेत 6 यात्री मामूली जख्मी हो गये.

0 28
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा एक  निजी एयरलाइन का चार्टर विमान आपात स्थिति में उतरते  दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार दो पायलटों समेत 6 यात्री मामूली जख्मी हो गये.

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने बताया कि शनिवार को राउरकेला के पास एक निजी एयरलाइन के छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर जलदा में हुई.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया, यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. राउरकेला से 10 किलोमीटर पहले उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. सभी सुरक्षित हैं. यह इंडिया वन एयरलाइंस का विमान है. विमान का नंबर सी-208 है.

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जाता है कि यह राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित नियमित उड़ान थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.