दिल्ली के बाद अब आंध्र में शोभा यात्रा के दौरान झड़प-पथराव

दिल्ली के  बाद अब आंध्र प्रदेश में शोभा यात्रा के दौरान  दो समुदाय में  झड़प और पथराव की खबर है | ऐहतियातन प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है, अब स्थिति काबू में बताई जा रही है|

0 153
Wp Channel Join Now

दिल्ली के  बाद अब आंध्र प्रदेश में शोभा यात्रा के दौरान  दो समुदाय में  झड़प और पथराव की खबर है | ऐहतियातन प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है, अब स्थिति काबू में बताई जा रही है|

कल आंध्र प्रदेश  कुरनूल ज़िले के अलूर में शोभा यात्रा के दौरान दो समुदाय के सदस्यों के बीच झड़प हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना स्थल पर पुलिस तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। FIR दर्ज़ की जा रही है|

 

बता दें कल दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान पथराव,तोड़फोड़  और कई वाहनों में आगजनी की घटना सामने आई थी ।  हंगामे के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। इस हंगामे में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया  गया ।

 

आज  दिल्ली पुलिस ने  जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और 9 लोगों को गिरफ्तार किया है । घटना में 8 पुलिस कर्मी समेत 9 लोग घायल हुए हैं  (deshdesk)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.