गिरफ्तार टीवी अभिनेता पर्ल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में  

5 बरस पहले बच्ची से बलात्कार मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी. पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया|  पुरी को महाराष्ट्र के वसई सत्र न्यायालय में पेश किया गया था| 31 वर्षीय 'नागिन 3' अभिनेता पर 376 एबी और पोक्सो एक्ट, 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज है।

0 59

- Advertisement -

5 बरस पहले बच्ची से बलात्कार मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी. पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया|  पुरी को महाराष्ट्र के वसई सत्र न्यायालय में पेश किया गया था| 31 वर्षीय ‘नागिन 3’ अभिनेता पर 376 एबी और पोक्सो एक्ट, 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज है।
मिडिया रिपोर्ट  ने वालिव पुलिस के हवाले जानकारी दी है जिसके अनुसार, पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी कि पुरी ने करीब दो साल पहले पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़  और उसके साथ बलात्कार  किया, जब वह यहां एक शूटिंग के लिए आया था।

- Advertisement -

इधर अभिनेता के कई दोस्तों और उद्योग सहयोगियों ने पर्ल के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए शनिवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया।

इनमें निर्माता एकता कपूर, अभिनेता अनीता हसनंदानी, अस्मिता सूद, निक्की शर्मा, रोमा बाली, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, आमिर अली, अर्जुन बिजलानी, क्रिस्टल डिसूजा, शालिन भनोट, अधविक महाजन और शीतल दाभोलकर शामिल हैं।( deshdesk)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.