यूपी में बेटे की तलाकशुदा पत्नी से पिता ने की शादी

यूपी के बदायूं में एक पिता ने अपने बेटे की तलाकशुदा पत्नी से शादी कर ली | इतना ही नहीं इस पिता का इस महिला से भी एक संतान है | पिता द्वारा पैसे देना बंद करने और संभल में अलग रहने के बाद जब युवक ने जानकारी जुटी तब पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी अब उसकी सौतेली माँ है |

0 192
Wp Channel Join Now

deshdigital  

यूपी के बदायूं में एक पिता ने अपने बेटे की तलाकशुदा पत्नी से शादी कर ली | इतना ही नहीं इस पिता का इस महिला से भी एक संतान है | पिता द्वारा पैसे देना बंद करने और संभल में अलग रहने के बाद जब युवक ने जानकारी जुटी तब पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी अब उसकी सौतेली माँ है |

जानकारी के मुताबिक युवक  की वर्ष  2016 में इस  लड़की से शादी हुई थी और उस समय  दोनों नाबालिग थे। शादी के छह महीने बाद, वे अलग हो गए|

जब बेटे को पता चला कि उसके पिता ने उसकी पूर्व पत्नी से शादी कर ली है, तो उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और दोनों पक्षों को एक बैठक के लिए बुलाया । पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

बताया गया कि  तलाकशुदा पत्नी जो अब उसकी  ‘मां’ है, ने उसके पास लौटने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ बहुत खुश है। 40 साल का पिता एक सफाई कर्मचारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.