भारतीय नौसेना ने निकोबार तट पर फंसे 7 मछुआरों को बचाया

भारतीय नौसेना ने कार निकोबार के तट पर फंसी मछली पकड़ने वाली एक नौका से सात मछुआरों को बचाया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएनएस ऐरावत शुक्रवार रात को कार निकोबार में जलडमरूमध्य से गुजर रहा था

0 58

- Advertisement -

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने कार निकोबार के तट पर फंसी मछली पकड़ने वाली एक नौका से सात मछुआरों को बचाया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएनएस ऐरावत शुक्रवार रात को कार निकोबार में जलडमरूमध्य से गुजर रहा था,तभी उसे मछली पकड़ने वाली एक नौका से परेशानी में फंसे होने का संदेश मिला।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नौका के गियरबॉक्स में खामी आ गयी थी। इसके बाद जहाज सहायता करने के लिए नौका की तरफ रवाना हुआ और उसने मछली पकड़ने वाली नौका से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया।

इसमें बताया गया कि नौका में सवार सभी सदस्यों को बचा लिया गया और एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका आईएनएस ऐरावत पर इलाज किया जा रहा है। इस नौका को नजदीक के बंदरगाह तक लाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.