ओडिशा: दो सब्जी मंडियों से 1 किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त

ओडिशा क्राइम ब्रांच STF ने आज मंगलवार को बालासोर की दो सब्जी मंडियों से 1 किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त किया है| मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है |

0 258

- Advertisement -

भुवनेश्वर| ओडिशा क्राइम ब्रांच STF ने आज मंगलवार को बालासोर की दो सब्जी मंडियों से 1 किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त किया है| मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है | बालासोर के  नुआबाजार और रानीपटना को राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा क्राइम ब्रांच STF  ने   बालासोर के व्यस्त नुआबाजार और रानीपटना सब्जी मंडियों में छापेमारी की और यहाँ से एक किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त किया | तस्करी  के आरोप में अशोक यादव और सूरज यादव नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

बताया गया कि इन दोनों के पास से एक करोड़ से अधिक मूल्य की नशीली दवाओं के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।दोनों आरोपी  भाई-भाई हैं | वे  पिछले कुछ वर्षों से इस इलाके में ड्रग्स के कारोबार में शामिल हैं। इन दोनों पर STF की   कड़ी नजर  थी। दोनों के खिलाफ   मामला दर्ज  कर आगे की जांच जारी है।

ओडिशा  एसटीएफ ने 2020 से अब तक 43 किलो से अधिक ब्राउन शुगर और 86 क्विंटल से अधिक गांजा  विशेष अभियान चलाकर  जब्त कर चुकी है। सौ से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.