आरएलडी मुखिया चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सुपुत्र थे और केंद्रीय मंत्री रहे थे

0 80

- Advertisement -

नईदिल्ली|  देश में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच  राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। चौधरी अजित सिंह को कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने सुबह छह बजे अंतिम सांस ली। चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सुपुत्र थे और केंद्रीय मंत्री रहे थे।

चौधरी अजित सिंह बीते कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। धीरे-धीरे उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता चला गया।

मंगलवार(4 मई) को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बीते दो दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र जयंत चौधरी ने ट्वीट के माध्यम से दी।

- Advertisement -

उन्होंने लिखा कि अजीत 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने लिखा कि दु:ख की घड़ी है। अंतिम समय तक चौधरी साहब संघर्ष करते नजर आए।

उन्होंने आगे लिखा कि जीवन के पथ पर चलते हुए चौधरी साहब को बहुत लोगों का साथ मिला। यह रिश्ते चौधरी साहब के लिये हमेशा प्रिय थे। चौधरी साहब ने आप सबको अपना परिवार माना। आज इस दु:ख व महामारी के काल हमारी आप से प्रार्थना है की आपना पूरा ध्यान रखें। सम्भव हो तो घर पर ही रहें और सावधानी जरूर बरतें। इससे देश की सेवा कर रहे डॉक्टर और स्वस्थ्य कर्मचारियों को मदद मिलेगी। ये ही चौधरी साहब को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम इस महामारी से जूझ रहे सभी परिवारों के प्रति अपनी भावपूर्ण सवेंदना व्यक्त करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.