1 दिन में रिकॉर्ड 4.12 लाख मामले , 3980 मौतें

दुनिया में कोरोना से हुई हर चौथी मौत भारत में दर्ज

0 46

- Advertisement -

नईदिल्ली|  भारत में बेकाबू होती जा रही कोरोना की दूसरी लहर में बुधवार को  1 दिन में रिकॉर्ड 4.12 लाख मामले सामने आए। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों को सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मामलों के साथ मौतों के आंकड़े बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में ही देशभर में कोरोना से 3980 लोगों की मौत हुई।

बीते दिन दुनिया में 14,278 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। इनमें 3,979 मौतें सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड की गईं। यानी दुनिया में महामारी की वजह से हुई हर चौथी मौत भारत में ही दर्ज की गई।   इसी दौरान 3,29,113 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 1 दिन में  4,12,262 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 24 घंटे में ही देशभर में कोरोना से 3980 लोगों की मौत हुई। इसी दौरान 3,29,113 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अभी तक 2,10,77,410 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि इनमें से 1,72,80,844 व्यक्ति कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।

देश में इस समय एक्टिव कोरोना रोगियों की संख्या 35 लाख 66 हजार 398 हो चुकी है। यानी देशभर में 35.66 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से अभी भी ग्रस्त हैं। कोरोना के कारण अभी तक पूरे देश में 2,30,168 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 920 लोगों की मौत हुई है। यहां 57,640 नए कोरोना रोगी सामने आए। महाराष्ट्र में कोरोना से कुल 72,662 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 मामले सामने आए। इस दौरान 77 लोगों की मौत हो गईं।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20960 आए हैं। इस दौरान दिल्ली में 311 कोरोना रोगियों की की मौत हो गई। दिल्ली में अब कोरोना के 91859 एक्टिव रोगी हो गए हैं। दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 18063 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

- Advertisement -

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 181 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में अब तक 12 हजार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

उधर कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50,112 नए मामले सामने आए। यहां 346 लोगों की मौत हुई है।

 छत्तीसगढ़ में यहां बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में राज्य में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 6.24 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,074 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में यहां बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 7783 कोरोना मरीजों सामने आए हैं। यहां कोरोना से 127 लोगों की मौत हो गई।

गुजरात में पिछले 24 घंटों में 12,955 नए कोविड मामले सामने आए और यहां 133 लोगों की मौत हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.