ऑवरटेक के प्रयास में ट्रक में घुसी रोडवेज की बस, 32 यात्री घायल

जिले के अनारा के निकट यात्रियों से भरी रोडवेज की बस ऑवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई| इस घटना में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और 32 यात्री घायल हो गए|

0 49

- Advertisement -

गुजरात  | जिले के अनारा के निकट यात्रियों से भरी रोडवेज की बस ऑवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई| इस घटना में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और 32 यात्री घायल हो गए|

जिसमें 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं| जानकरी के मुताबिक जामनगर से झालोद जा रही रोडवेज की बस आज सुबर खेडा जिले की कठलाल तहसील के अनारा के निकट से गुजर रही थी|

- Advertisement -

बस के आगे ट्रक चल रहा| बस के ड्राइवर ने ट्रक का ऑवरटेक करने का प्रयास किया| इस प्रयास में बस ट्रक में घुस गई और एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया|

घटना के दौरान बस में कुल 32 यात्री सवार थे और सभी घायल हो गए| जिसमें 6 जितने यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं| घायल यात्रियों को कठलाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया| गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को प्राइवेट होस्पिटल में रिफर किया गया है|

क्रेइन की मदद से बस को ट्रक से अलग किया गया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.