आज से एक हफ्ते के लिए लॉक हुआ झारखंड

जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

0 38

- Advertisement -

रांची| देश के कई राज्यों में कोरोना तांडव मचा रहा है। आए दिन देश में कई हजारों मरीजों की पुष्टि हो रही है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए आज 22 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए झारखंड लॉक  हो गया है। सीएम सोरेन ने मंगलवार को इसका ऐलान किया था। लॉकडाउन के दौरान सीएम सोरेन ने कछु छूटों का भी ऐलान किया है।

बताया गया है कि राज्‍य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक हफ्ते तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। 22 अप्रैल सुबह छह बजे से से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन भीड़ नहीं होगी। खनन से जुड़े कार्य होते रहेंगे।

- Advertisement -

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। इसलिए राज्य में श्स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताहश् हेतु निर्णय लिया गया है। यह 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू होगा। आप सभी से अपील है कृपया नियमों का कड़ाई से पालन करें।

ऐलान में कहा गया कि ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं चलती रहेंगी। सभी प्रकार के निर्माण कार्य चलते रहेंगे। किराना दुकान खुली रहेंगी और आवश्यक सेवाएं भी बहाल रहेंगी। होटल में बैठकर खाने की अनुमति नहीं लेकिन होटल से घरों तक होम डिलीवरी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.