दो महिलाओं से की शादी , रह रहा था तीसरी महिला के साथ

ओडिशा में  दो महिलाओं के साथ शादी करने के बाद अब तीसरी महिला के साथ रह रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है | उसकी दोनों व्याही पत्नियों ने पुलिस से शिकायत की थी |

0 71

- Advertisement -

भुवनेश्वर। ओडिशा में  दो महिलाओं के साथ शादी करने के बाद अब तीसरी महिला के साथ रह रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है | उसकी दोनों व्याही पत्नियों ने पुलिस से शिकायत की थी | पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में पाया है कि आरोपी का संबंध कुछ अन्य महिलाओं से भी  है |

ओडिशा के  मंचेश्वर पुलिस के मुताबिक आरोपी आलोक जेना नामक व्यक्ति खोरधा जिले का निवासी है | उसकी दो पत्नियों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है |  शिकायत के मुताबिक, आलोक ने उनमें से एक से 2006 में और दूसरी ने 2017 में बिना उनकी जानकारी के शादी कर ली. हालांकि, वह यहीं नहीं रुके। फिर उसने अन्य महिलाओं के साथ संबंध विकसित किए।

इन दोनों महिलाओं को जब आरोपियों के कई मामलों के बारे में पता चला तो उन्होंने  मंचेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई|

- Advertisement -

शिकायतकर्ताओं में से एक का कहना था कि काफी कोशिशों के बाद मैंने उसे  सलिया साही में एक महिला के साथ रहते हुए पाया। मुझे पता चला कि वह पिछले डेढ़ महीने से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। वह पैसे के लिए कई महिलाओं के साथ संबंध बनाता है |

दूसरी  शिकायतकर्ता महिला का कहना था कि वह मेरे साथ पांच साल से रह रहा था। लेकिन उसने मुझे डेढ़ महीने पहले छोड़ दिया था |

एसीपी   संजीव सतपथी ने कहा, हमने दो मामले दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच चल रही है|  प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के  संबंध कुछ अन्य महिलाओं से भी थे | हम आरोपों की जांच कर रहे हैं और अगर और शिकायतें दर्ज की जाती हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक  कभी ऑटो-रिक्शा चालक  रहा   आलोक अब एक परिवहन सेवा का मालिक है|  वहीँ आरोपी आलोक ने खुद को निर्दोष बताते  कहा, ‘यह मेरे खिलाफ साजिश है। मेरी एक ही पत्नी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.