पानी से भरी खदान मे विवाहिता ने छलांग लगाकर दी जान

राजधानी के अयोध्या नगर थाना इलाके मे स्थित पानी से भरी खदान में महिला द्वारा कुदकर जान देने की घटना प्रकाश मे आई है।

0 47

- Advertisement -

मध्यप्रदेश । राजधानी के अयोध्या नगर थाना इलाके मे स्थित पानी से भरी खदान में महिला द्वारा कुदकर जान देने की घटना प्रकाश मे आई है। हालांकि उसका पति उसे बचाने के लिये पानी मे कुदा लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह पत्नी को नहीं बचा सका।

बाद मे सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर मर्ग कायम कर कारणो की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस के मुताविक मूलतः रीवा निवासी आकांक्षा साकेत की शादी करीब तीन महीने पहले राजा साकेत के साथ हुई थी।

कुछ दिन पहले राजा अपनी पत्नी को लेकर भोपाल पहुंचा और शुक्ला क्रेशर झुग्गीबस्ती में रहने वाली बहन बहनोई के घर रहने लगा। राजा यहां बहनोई के साथ प्रायवेट काम करता था।

- Advertisement -

बीते दिन आकक्षा ने सभी के साथ खाना खाया था। पति ने पुलिस को बताया कि इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसकी आंख लग गई इसी दौरान उसकी पत्नि घर से बाहर चली गई।

उसे बाहर जाने का पता चलते ही राजा भी उसके पीछे बाहर गया। जब वो कंचन खदान के पास पहुंचा तो आकांक्षा उसे पानी में गिरी नजर आई। राजा ने भी खदान में छलांग लगा दी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह उसे बचा नहीं पाया।

राजा तैरना जानता था, इसलिए वह खदान से बाहर निकला और परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों को बुलाकर करीब बीस कीट गहरे पानी से महिला के शव को बाहर निकलवाया।

बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहॉ से पीएम के बाद शव परिवार वालो को सौंप दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.