यूपी में ब्राह्मण समाज भाजपा से नाराज

समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा से नाराज है। सिर्फ एक विकास दुबे ही नहीं यूपी में करीब 1,000 ब्राह्मणों का एनकाउंटर योगी सरकार में हुआ है।

0 42

- Advertisement -

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा से नाराज है। सिर्फ एक विकास दुबे ही नहीं यूपी में करीब 1,000 ब्राह्मणों का एनकाउंटर योगी सरकार में हुआ है।

उन्होंने कहा कि खुशी दुबे का क्या अपराध है जो खुशी को जेल में डाल दिया गया है।उन्होंने कहा, रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले को बीजेपी की सदस्यता दे दी गई।

बीजेपी में ब्राह्मण उत्पीड़न के सबसे बड़े उदाहरण खुद लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी हैं, जो कई साल से हाश‍िए पर हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि पार्टी के सामने जाति का कोई संकट नहीं है।

- Advertisement -

बीजेपी ने सारे विकास कार्य जाति, धर्म से परे किए हैं।इसकारण जनता के सामने कोई सवाल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग खुशी के नाम पर राजनीति कर कर रहे हैं, उन्हें न्याय नहीं दिलाना चाहते।

उन्होंने कहा कि अगर रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले को अगर पार्टी की सदस्यता दी गई यह गलत है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी और बिहार में जाति, धर्म का असर होता है,इस स्वीकार करना होगा।कुपोषण के इंडेक्स में ये दोनों राज्य ऊपर हैं।ये लोग जानते हैं कि इनके सामने धर्म का सहारा है, इसलिए वे यह कहते हैं कि महंगाई नहीं है।

दुर्भाग्य है कि क्षेत्रीय पार्टियां जाति एवं धर्म की राजनीति करती ही थीं, यहां आकर राष्ट्रीय दल भी ऐसी राजनीति करने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.