ओडिशा को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मिला ‘भूमि सम्मान’ 2023 पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के लक्ष्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ओडिशा को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में 'भूमि सम्मान' 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया।

0 224
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के लक्ष्यों की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ओडिशा को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में ‘भूमि सम्मान’ 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया। मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया।

देश के 766 जिलों में से 68 जिलों ने DILRMP के तहत छह श्रेणियों में ‘प्लेटिनम पुरस्कार’ जीता है। इन 68 जिलों में से 19 जिले ओडिशा के हैं जो राज्य के लोगों के लिए गर्व की बात है।

ओडिशा के जिन 19 जिलों को प्लेटिनम पुरस्कार के लिए चुना गया है वे हैं अंगुल, बौध, बरगढ़, भद्रक, देवगढ़, ढेंकानाल, गजपति, गंजम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रापड़ा, केंदुझर, खुर्दा, कोरापुट, नवरंगपुर, नयागढ़, नुआपड़ा, रायगड़ा और संबलपुर। राष्ट्रपति मुर्मू ने इन जिलों के कलेक्टरों या अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों (एडीएम) को प्लेटिनम पुरस्कार दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.