ओडिशा से आंध्र प्रदेश ले जा रहे एक टन गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

ओडिशा के कोरापुट जिले में पडुआ पुलिस ने सोमवार देर रात एक टन गांजा जब्त किया है| गिरफ्तार दो लोगों ने बताया कि वे इसे आंध्र प्रदेश ले जा रहे थे |

0 38

- Advertisement -

कोरापुट| ओडिशा के कोरापुट जिले में पडुआ पुलिस ने सोमवार देर रात एक टन गांजा जब्त किया है| गिरफ्तार 2 लोगों ने बताया कि वे इसे आंध्र प्रदेश ले जा रहे थे |आरोपियों की पहचान नंदापुर ब्लाक  के बडेल गांव के गुरु हंताला और प्रहलाद गोलारी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

नंदापुर एसडीपीओ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पडुआ पुलिस अधिकारियों ने एक तेज रफ्तार पिकअप वैन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वैन में 37 बोरियों से भरा एक टन गांजा मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त गांजा की लागत लगभग एक करोड़ रुपये हैं। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बाते कि वे गांजा कोरापुट के बडेल गांव से आंध्र प्रदेश ले जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.