अपर्णा यादव भाजपा में शामिल, सपा को झटका !

सपा  के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव  भाजपा  में शामिल हो  गई । आज  बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में  यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा |

0 103

- Advertisement -

नई दिल्ली | सपा  के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव  भाजपा  में शामिल हो  गई । आज  बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में  यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा |

भाजपा की  सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपर्णा ने कहा ,मेरे लिए राष्ट्र हमेशा से प्राथमिकता रहा है। मैं पीएम मोदी के कामों की प्रशंसक रही हूं।
लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, भाजपा राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि भाजपा का परचम लहराए|

सन  2017 के विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।  उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी  ने हराया था |

- Advertisement -

UP Assembly: कांग्रेस की पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं 

पिछले कुछ दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक की मां साधना गुप्ता मुलायम की दूसरी पत्नी हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की

अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए तगड़ा झटका बताया जा रहा है। वहीं अभी यह साफ नहीं है कि वह  चुनाव लडे़ंगी या नहीं?

Leave A Reply

Your email address will not be published.