गैंगरेप के आरोपी ओडिशा निवासी कैदी ने फांसी लगाई

छत्तीसगढ़ के सारंगढ उप जेल में कैद ओडिशा निवासी विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली | गैंगरेप के आरोपी इस कैदी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे पृथक वास में रखा गया था |

0 122

- Advertisement -

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के सारंगढ उप जेल में कैद ओडिशा निवासी विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली | गैंगरेप के आरोपी इस कैदी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे पृथक वास में रखा गया था |

मिली जानकारी के मुताबिक  गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार खीरोंदर उर्फ ओड़िया को पिछले 10 नवंबर को सारंगढ़ उप जेल में भेजा  गया था |

मृतक खीरोंदर उर्फ ओड़िया  ओडिशा के बरगढ़ जिले के नुनिया जामपाली थाना इलाके का निवासी  था ।

- Advertisement -

आत्महत्या का अमरबेल: जीवन जीने के ’एप्रोच’ बदलिए

बताया गया  कि 17 जनवरी को ही उसे कोरोना  पॉजिटिव पाए जाने पर सारंगढ उप जेल के सेल नम्बर 3 में पृथक वास  में  रखा गया था।  18 जनवरी की मध्य रात  1 बजे से 2 बजे के बीच उसने अपने  गमछे का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली। फांसी के कारणों के पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच जारी है |

बताया जाता है कि 6 महीने के भीतर  सारंगढ़ उपजेल में फाँसी लगाकर आत्महत्या  का यह दूसरा मामला है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.