ओडिशा के लिए पहले ही आ चुके हैं ‘अच्छे दिन’: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि ओडिशा के लिए "अच्छे दिन" पहले ही आ चुके हैं। ओडिया लोग कई शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन हैं। इसी में राज्य की एक गरीब आदिवासी महिला देश की "महामहिम" बन गई हैं।

0 62

- Advertisement -

कटक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि ओडिशा के लिए “अच्छे दिन” पहले ही आ चुके हैं। ओडिया लोग कई शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन हैं। इसी में राज्य की एक गरीब आदिवासी महिला देश की “महामहिम” बन गई हैं। ओडिशा के लिए अच्छे दिन पहले ही आ चुके हैं। यह महामीम (भारत के राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू), शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री के रूप में अश्विनी वैष्णव, आदिवासी कल्याण मंत्री के रूप में बिश्वेश्वर टुडू और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख के रूप में एक ओडिया जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केंद्र राज्य सरकार को साथ लेकर ओडिशा के विकास के लिए काम कर रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए शाह कटक में ओडिया दैनिक “द प्रजातंत्र” के 75वें वर्ष समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ओडिशा के एक गरीब आदिवासी परिवार की एक महिला देश की महामहिम बन गई है। यह पूरे देश के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात है।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैसे सरदार बल्लभभाई पटेल और प्रजातंत्र के संस्थापक संपादक डॉ हरेकृष्ण महताब ने देश में रियासतों को जोड़ने के लिए मिलकर काम किया। उन्होंने ओडिशा के विकास में उनके योगदान के लिए डॉ महताब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाह ने अपने भाषण की शुरुआत “जय जगन्नाथ” से की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भगवान जगन्नाथ ने पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाले पूरे क्षेत्र को जोड़ रखा है। मैं पश्चिम से पूर्व की ओर आया हूं। वहां भी एक समंदर है और यहां भी एक समंदर है। अहमदाबाद में एक जगन्नाथ मंदिर है और यहां पुरी में एक जगन्नाथ मंदिर है। जब भी मैं पूर्व में आता हूं, मैं इस महान भूमि को प्रणाम करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.