कांग्रेस नेता पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप और किसी ने नहीं उन्हीं के पार्टी की महिला नेता ने लगाए हैं। महिला का आरोप है कि अच्छा पद दिलाने के नाम पर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था...

0 168

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप और किसी ने नहीं उन्हीं के पार्टी की महिला नेता ने लगाए हैं। महिला का आरोप है कि अच्छा पद दिलाने के नाम पर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिसकी शिकायत महिला नेता ने एसएसपी से की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने इन आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए महिला को ब्लैकमेलर बताया है।

- Advertisement -

बेमेतरा जिले की रहने वाली कांग्रेस महिला नेत्री ने खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप कांग्रेस नेता जयंत साहू पर लगाए हैं। जयंत साहू धरसींवा क्षेत्र में रहते हैं। जो जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। महिला के मुताबिक उनके पास जयंत साहू के अश्लील चैट और कॉल रिकॉर्ड हैं। महिला की माने तो, पद दिलाने के नाम पर जयंत साहू शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। महिला ने यह भी बताया है कि कांग्रेस नेता से उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी।

 वहीं जयंत साहू ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। जयंत ने बताया कि जब वो बाहर गए हुए थे तब जरूरी काम है बोलकर, पत्नी से दो लाख रुपए उधार लिए थे। वो लौटाना ना पड़े इसलिए मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। वहीं महिला ने दूसरे नंबर से वाट्सअप बनाकर मेरी डीपी लगाई। इसी नंबर से वो खुद को मैसेज करती और खुद ही जवाब देती। अब फर्जी चैट को दिखाकर वो ब्लैकमेल कर रही है। इसकी शिकायत मैंने पहले ही थाने में दर्ज कराई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.