उत्तराखंड के बाद अब कर्नाटक में येदियुरप्पा की विदाई,दोपहर देंगे इस्तीफा

हाल ही में  उत्तराखंड के बाद अब भाजपा शासित कर्नाटक में सीएम . येदियुरप्पा की विदाई हो रही है | वे आज दोपहर इस्तीफा देंगे | पीटीआई-भाषा के मुताबिक येदियुरप्पा ने भावुक होते हुए कहा कि दोपहर के भोज के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।

0 66
Wp Channel Join Now

deshdigital

हाल ही में  उत्तराखंड के बाद अब भाजपा शासित कर्नाटक में सीएम . येदियुरप्पा की विदाई हो रही है | वे आज दोपहर इस्तीफा देंगे | समाचार एजेंसी पीटीआई  के मुताबिक येदियुरप्पा ने भावुक होते हुए कहा कि दोपहर के भोज के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।

बता दें कुछ दिन पहले से ही कर्नाटक में सीएम् बदलने की चर्चायें  तेज हो गई थीं | मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा था कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा तो वह इस्तीफा दे देंगे|

येदियुरप्पा ने मीडिया से कहा था कि वह 25 जुलाई के बाद भाजपा आलाकमान द्वारा किए गए किसी भी फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह 26 जुलाई को कार्यालय में 2 साल पूरे करेंगे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.