भाजपा को बूस्टर डोज देंगे अमित शाह, कोरबा में लेंगे आमसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को कोरबा आ रहे हैं। उनका कोरबा दौरा प्रदेश की सियासत और खासकर भाजपा के लिए अहम है। भाजपा चुनावी राज्यों पर फोकस करना शुरू कर चुकी है।

0 61
Wp Channel Join Now

कोरबा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को कोरबा आ रहे हैं। उनका कोरबा दौरा प्रदेश की सियासत और खासकर भाजपा के लिए अहम है। भाजपा चुनावी राज्यों पर फोकस करना शुरू कर चुकी है। प्रदेश में 15 साल तक सत्ता में रही भाजपा का विपक्ष काल चल रहा है। इस बीच कुछ सियासी रणनीतियों का बूस्टर डोज भी शाह स्थानीय नेताओं को दे सकते हैं।

सभा और सरकारी काम के अलावा पार्टी के नेताओं की बैठक लेने का भी विशेष शैड्यूल रखा गया है।गुरुवार को कोरबा पहुंचकर अरुण साव ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कोरबा लोकसभा के 4 जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए। इन चारों जिले से बड़ी तादाद में आम लोगों और कार्यकर्ताओं को अमित शाह की सभा में जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

 अरुण साव ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह का कोरबा प्रवास इस ऊर्जा नगरी और प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा में जन सभा को संबोधित करेंगे, और मां सर्व मंगला का अशीर्वाद लेंगे। इसके बाद कोरबा लोकसभा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। भाजपा के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने में लगे हैं। इसकी पूरी तैयारी चल रही है, अलग-अलग कामों के लिए समितियां बनाई गई हैं, 4 जिलों के सभी मंडलों से लोग यहां जुटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.