छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

दिल्ली में  कांग्रेस के विधायकों  के जमावड़ा के बीच आज  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में  निगम मंडल आयोग में जगह पाने वाले नेताओं की छुट्टी कर दी गई है|  शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह  सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

0 323

- Advertisement -

रायपुर।  दिल्ली में  कांग्रेस के विधायकों  के जमावड़ा के बीच आज  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में  निगम मंडल आयोग में जगह पाने वाले नेताओं की छुट्टी कर दी गई है|  शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह  सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

बता दें कि AICC ने लिस्ट जारी की है, जिसमें कई बड़े चेहरों को संगठन से हटाया गया है| इसमें 4 जिलों के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई है|  सत्ता में जगह पा चुके लोगों को महत्वपूर्ण पदों से छुट्टी कर दी गई है|

सीएम भूपेश बघेल के करीबी पीसीसी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह और पद्मा मनहर की उपाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है|

 

अरुण सिंघानिया, पीआर खूंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -

प्रदेश महासचिव के रूप में वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। इनमें भिलाई शहर, कोरबा ग्रामीण, बिलासपुर और जांजगीर चांपा शामिल है।

भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय और जांजगीर चांपा में राघवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ट्वीट किया है-  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं संचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष जी को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. आप लोगों की सक्रियता और अनुभव संगठन को नई मजबूती देगी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.