हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर राजनीति कर रही भाजपा

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधकर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मामले पर जानबूझकर देरी कर रही है।

0 43

- Advertisement -

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधकर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मामले पर जानबूझकर देरी कर रही है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व विधायक संजय रतन ने कहा इस मामले को लेकर कि केन्द्र व राज्य सरकार का रवैया उदासीन है।इसकारण निर्माण कार्य लटका है।

भवनों की उचित व्यवस्था के अभाव में छात्र जुगाड से पढाई कर रहे हैं। अभी तक धर्मशाला में बनने वाले प्रशासनिक भवन की जगह का चयन भी नहीं हो सका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के साथ अनदेखी कर कांगड़ा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

- Advertisement -

कांगड़ा के साथ धोखे पर धोखे भाजपा सरकार दे रही है। अब जब प्रदेश का नेता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है व प्रदेश का एक केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार में है उसके बाद भी प्रदेश के लिए परियोजनाएं लाने में भाजपा नाकामायाब हो रही है।

उन्होंने कहा कि यदि कांगड़ा के साथ भाजपा ने सी.यू. के मुद्दे को लेकर सौतेला व्यवहार किया ,तब कांग्रेस सरकार इसका विरोध सड़कों में उतर कर करेंगी।

उन्होंने याद दिलाया कि 2007 में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय खोलने की घोषणा हुई थी और 2009 में विश्‍वविद्यालय अस्तित्‍व में आया था। लेकिन इतने साल बाद भी विवि को स्‍थायी कैंपस नहीं मिला है।

लेकिन आज तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं हो सका है। अब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन भाजपा अभी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय को बनाने में असफल रही है। भाजपा नेता इस मामले में राजनीति कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.