बीजेपी ने सीएम के ‘वेकेशन’ जापान दौरे पर उठाए सवाल

ओडिशा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की जापान यात्रा पर सवाल उठाने के साथ आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके समर्थक समूह छुट्टियां मनाने विदेश गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और...

0 30

- Advertisement -

भुवनेश्वर। ओडिशा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की जापान यात्रा पर सवाल उठाने के साथ आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके समर्थक समूह छुट्टियां मनाने विदेश गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजद सरकार केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रही है जबकि केंद्र सरकार पहले ही पहल और आवश्यक कदम उठा चुकी है।

 भाजपा प्रवक्ता सत्यब्रत पंडा ने शुक्रवार को यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को छुट्टी का आनंद लेने का अधिकार है, लेकिन क्या छुट्टियों के लिए करदाताओं का पैसा खर्च करना तर्कसंगत है? क्या मुख्यमंत्री के जापान दौरे और उनके समर्थन का मकसद वहां छुट्टियां बिताना है?” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे कुछ नए निवेश आकर्षित कर रहे हैं या केवल ओडिशा के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए पुराने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

भाजपा ने पुरी के सांसद के जापान जाने वाले मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर भी सवाल उठाए। पंडा ने पूछा भ्रष्ट खनन कंपनियों और मालिकों के पक्ष में पैरवी करने वाला एक सांसद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जापान जाने वाले राज्य के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा कैसे बन सकता है? इसके पीछे क्या मकसद है?

- Advertisement -

पंडा ने कहा कि 25 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जिन्होंने तब इस्पात मंत्रालय संभाला था, ने जापान में एक टीम का नेतृत्व किया और निप्पॉन और अन्य कंपनियों के साथ बातचीत की। 27 फरवरी, 2020 को प्रधान द्वारा समन्वित निप्पॉन और राज्य सरकार के बीच एक बैठक हुई। 24 जून, 2021 को प्रधान ने केंद्रपड़ा का दौरा किया और आश्वासन दिया कि जिले में एक स्टील प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री की घोषणा में अब कुछ भी नया नहीं है।

 भाजपा नेता ने आगे ओडिशा सरकार से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या निप्पॉन स्टील की 30 मिलियन टन प्रति वर्ष की उत्पादन क्षमता के साथ स्टील प्लांट स्थापित करने की घोषणा पुरानी है या नई। उन्होंने कहा कि निप्पॉन स्टील केंद्रापड़ा में स्टील प्लांट में केंदुझर खानों से कच्चे माल का उपयोग करेगी तो केंदुझर के साथ ऐसा अन्याय क्यों।

 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में दावा किया था कि जापान का निप्पॉन स्टील कॉरपोरेशन (एनएससी) जल्द ही ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी की स्थापना करेगा, लेकिन केंद्र ने इस संबंध में पहल बहुत पहले ही कर दी थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2020-2021 में इस बारे में बयान दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.