छत्तीसगढ़: कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की पहली सूची में 7 विधायकों की टिकिट कटी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधान सभा अध्यक्ष चरण दस महंत शामिल किये गये हैं.

0 108
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की पहली सूची में 7 विधायकों की टिकिट कटी है.

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधान सभा अध्यक्ष चरण दस महंत शामिल किये गये हैं. भूपेश पाटन से चुनाव लड़ेंगे. इस सूची में पहले चरण की 19 सीटों के साथ अन्य 11 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं.

पहली सूची में 7 विधायकों की टिकिट कट गई है.6 नये चेहरे शामिल हैं. सांसद दीपक बैज को चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की जगह टिकट दी गई है. पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को उतारा है. दंतेवाड़ा देवती कर्मा के बदले उनके पुत्र छबिंद्र कर्मा, पंडरिया से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, खुज्जी में छन्नी साहू की जगह भोला राम साहू, अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई की टिकट काटी गई है. मंत्री गुरुरुद्र की सीट बदली है.जगदलपुर सीट के लिए नाम अभी नहीं आया है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.