सीएम पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 के लिए खरीदा पहला टिकट

0 187
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को ‘एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला’ का पहला टिकट खरीदा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें टिकट भेंट किया। इसके बदले तिर्की को पटनायक से 500 रुपये का नोट मिला।

 अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी, 2023 तक भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हॉकी विश्व कप के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.