पदमपुर उपचुनाव: प्रदीप पुरोहित बोले- मुझे जान से मारने की योजना बना रहा बीजद

ओडिशा के बरगढ़ जिले में पदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित ने बुधवार को सत्तारूढ़ बीजद पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

0 57

- Advertisement -

भुवनेश्वर। ओडिशा के बरगढ़ जिले में पदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित ने बुधवार को सत्तारूढ़ बीजद पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पदमपुर में बुधवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व भाजपा उम्मीदवार पुरोहित ने कहा कि जब में यहां एक गांव में सभा कर रहा था उसी समय बीजद कार्यकर्ताओं के एक गुट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

मीडिया के सामने रोते हुए पुरोहित ने दावा किया कि सत्ता पक्ष के लगभग दस गुंडों ने सभा स्थल पर धावा बोल दिया, माइक छीन लिया और सभा स्थल में तोड़फोड़ की।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद के गुंडों ने बैठक में मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने के साथ उन पर भी हमला करने की कोशिश की। बीजद के गुंडों ने मुझ पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने मुझे बचा लिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों द्वारा मुझ पर हमला करने से रोक दिया।

 भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि बीजद ने मेरी हत्या करने की साजिश रची है। पुरोहित ने आरोप लगाया कि मंत्री नव दास, टुकुनी साहू, राजेंद्र ढोलकिया और विधायक सुशांत सिंह इस साजिश में शामिल हैं।

 बता दें कि पदमपुर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रदीप पुरोहित, बीजद से वर्षा सिंह बरिहा और कांग्रेस के सत्यभूषण साहू सहित 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.