सीएम पटनायक ने वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को दी ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के असामयिक निधन के बाद ओडिशा सरकार ने निरंजन पुजारी को नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल की स्वीकृति के साथ वित्त मंत्री निरंजन पुजारी...

0 142
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के असामयिक निधन के बाद ओडिशा सरकार ने निरंजन पुजारी को नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल की स्वीकृति के साथ वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के साथ निरंजन पुजारी, जो ओडिशा सरकार में आबकारी और वित्त के विभाग को संभाल रहे हैं उन्हें अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 बता दें कि झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में पुलिस के एएसआई गोपाल दास की गोली से घायल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब दास की रविवार शाम भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.