भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार को 21,171 वोटों से हराया

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। सावित्री मंडावी ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है। इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है।

0 67

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। सावित्री मंडावी ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया है। इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी हो रही है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

जीत के बाद सावित्री मंडावी ने रोड शो कर जनता का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। जो भी वायदे किए गए हैं, जल्द ही उन्हें अमल में लाने की कोशिश की जाएगी। भानुप्रतापुर उपचनाव के नतीजों पर सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया कि नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी के किए हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा को वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

- Advertisement -

सीएम ने ट्विट कर भी जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के कामों पर जनता का विश्वास और स्व. मनोज मंडावी जी की जनसेवा का परिणाम है। हमने छत्तीसगढ़ में लगातार 5वां उपचुनाव जीता है। दिन-रात अथक मेहनत करने वाले कार्यकर्ता साथियों और संगठन प्रमुख मोहन मरकाम को बधाई।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रमन सिंह मुझे मुसवा, कुकर बोलते रहे। लेकिन असली बघवा जनता है और उन्होंने अपना रूप दिखाया है। यही वजह है कि भाजपा दूसरे-तीसरे पद के लिए लड़ती नजर आई। बीजेपी ने भानुप्रतापपुर में सबसे चुनावी मैनेजर को झोंक दिया था। मगर नतीजा सामने है।

उपचुनाव में कुल 1,41,662 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 65,479 वोट, बीजेपी प्रत्याशी को 44308 वोट और आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम को 23,417 वोट मिले हैं। नोटा को 4251 वोट मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.