कांग्रेस का महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध -प्रदर्शन

कांग्रेस महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ देश भर में एक सप्ताह का   विरोध  प्रदर्शन शुरू कर रही है।  

0 47

- Advertisement -

नई दिल्ली| कांग्रेस महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ देश भर में एक सप्ताह का   विरोध  प्रदर्शन शुरू कर रही है।

बता दें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे पिछले 10 दिनों में दरों में कुल वृद्धि 6.40 रुपये प्रति लीटर हो गई।

कांग्रेस सांसदों ने आज गुरुवार को संसद के बाहर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ के खिलाफ धरना दिया और इसे वापस लेने की मांग की|

इधर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने  दिल्ली के विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने कहा,  भाजपा सरकार ने पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसकी चोट सीधे तौर पर गरीब, मिडिल क्लास पर पड़ती है। हमारी माँग है कि भाजपा सरकार बढ़ रहे दामों और महंगाई को नियंत्रित करे|

 

 

- Advertisement -

प्रियंका गाँधी बढेरा ने ट्विट किया ,चुनाव के दौरान फोन कॉल/आपसी सहमति/आदेश से पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतें बढ़नी रुक जाती हैं। चुनाव खत्म होते ही सरकार जनता की जेब पर डाका डालने लगती है। भाजपा सरकार को जनता को बताना चाहिए कि वह कौन सी विधि है जिससे चुनाव के समय पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नहीं बढ़ते|

कांग्रेस ने कहा , भाजपा निर्मित महंगाई से जनता की जेब काटी जा रही है, भाजपा लूटने का काम कर रही है। भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी है। लुटेरी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीज़ल के बढ़े दाम वापस लेने ही पड़ेंगे।

इधर संसद के बाहर कांग्रेस सांसदों ने तख्तियां लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इनमें   राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.