हेमंत सोरेन बोले- संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीदोगे?

 अवैध खनन पट्टा आवंटित करने के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मुश्किल में हैं। उनकी विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। चुनाव आयोग की ओर से राज्यपाल को इस संबंध में अपनी राय भेजने के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है।

0 58

- Advertisement -

रांची। अवैध खनन पट्टा आवंटित करने के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मुश्किल में हैं। उनकी विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। चुनाव आयोग की ओर से राज्यपाल को इस संबंध में अपनी राय भेजने के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्यपाल दिल्ली से रांची लौट आए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा के नेताओं सहित उनके सांसद और उनके कठपुतली पत्रकारों ने खुद चुनाव आयोग की रिपोर्ट का मसौदा तैयार किया है, जिसे सील कर दिया गया है। संवैधानिक प्राधिकरणों और सार्वजनिक एजेंसियों का घोर दुरुपयोग शर्मनाक तरीके से किया जा रहा है।

- Advertisement -

 इस संबंध में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे? झारखण्ड के हमारे हजारों मेहनती पुलिसकर्मियों का यह स्नेह और यहां की जनता का समर्थन ही मेरी ताकत है। हैं तैयार हम! जय झारखण्ड!

Leave A Reply

Your email address will not be published.