ईशुदान गढ़वी होंगे गुजरात में आप के सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में ईशुदान गढ़वी को चुना है। आज केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया।

0 60

- Advertisement -

गुजरात। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में ईशुदान गढ़वी को चुना है। आज केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया। इस दौरान मंच पर गोपाल इटालिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। अपने नाम के ऐलान के बाद गढ़वी भावुक हुए और स्टेज पर अपनी मां का आशिर्वाद लिया।

- Advertisement -

गुजरात के सबसे लोकप्रिय टीवी एंकरों में से एक रहे गढ़वी की छवि उनके समर्थकों के बीच एक नायक की है। 40 साल के इसुदान गढ़वी द्वारका जिले के पिपलिया गांव के निवासी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। जाति की बात करें तो वह अन्य पिछड़े वर्ग से आते हैं। वहीं गुजरात में ओबीसी की आबादी 48 प्रतिशत है। उन्होंने 1 जुलाई 2021 को अपने करियर के पीक पर नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखा था। उनके मुताबिक उन्हें कांग्रेस, भाजपा और आप में शामिल होने का ऑफर आया था। हालांकि उन्होंने 14 जुलाई 2021 को आप का दामन थाम लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.