राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार कल भुवनेश्वर में, भव्य स्वागत की तैयारी

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में समर्थन जुटाने शुक्रवार को ओडिशा आ रही हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद राजधानी भुवनेश्वर में उनका जोरदार स्वागत किए जाने की तैयारी है।

0 77

- Advertisement -

भुवनेश्वर। राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में समर्थन जुटाने शुक्रवार को ओडिशा आ रही हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद राजधानी भुवनेश्वर में उनका जोरदार स्वागत किए जाने की तैयारी है।
सूत्रों के मुताबिक, मुर्मू शुक्रवार को भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उनका फूलों से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें ओडिशा विधानसभा में ले जाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार वह विधानसभा में बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगी।
इस संबंध में बीजद विधायक अमर सत्पथी ने कहा कि हम राज्य विधानसभा में सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक करेंगे।
वहीं, भाजपा विधायक जयंत षड़ंगी ने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों से ओडिशा में जन्मी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील करना चाहूंगा क्योंकि यह किसी राजनीतिक दल के बारे में नहीं, यह मातृभूमि के बारे में है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है। राष्ट्रपति के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के यशवंत सिन्हा से है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.