ओडिशा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

ओडिशा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वह देश की 15वीं व पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

0 138
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। ओडिशा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वह देश की 15वीं व पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। एनडीए उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है।

द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड की गिनती में ही राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए। अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को उन्होंने हराया है। कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे। इनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले। वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले।

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर जिले की रहने वाली हैं। उनकी जीत के बाद ओडिशा समेत देशभर में भाजपा की ओर से जश्न मनाया जा रहा है।

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत देशभर से उन्हें बधाई मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.