तीन साल पूरे होने पर हेमंत सोरेन ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 झारखंड सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसी को लेकर हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के कार्यकाल के बारे में बताते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने का काम किया है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने तीन साल पूरे हो गए।

0 47

- Advertisement -

रांची। झारखंड सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसी को लेकर हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के कार्यकाल के बारे में बताते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने का काम किया है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने तीन साल पूरे हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य को अब आगे जाने से कोई रोक नहीं सकता है।

- Advertisement -

यह राज्य आंदोलन की उपज थी। सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि तीन साल में सरकार ने कई चुनौतियां देखीं और कई आपदा भी देखी। कोरोना जैसी महामारी भी इसी तीन साल में देखने को मिली। हमारी सरकार ने लगभग सभी आपदाओं को पूरी मुस्तैदी के साथ अवसर में बदलने का काम किया।

 ‘बता दें कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के बाद तीनों दलों ने मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी और बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया था। हेमंत सोरेन राज्य की कमान संभाल रहे हैं। बीते दिनों उनकी विधानसभा की सदस्यता पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। मामला चुनाव आयोग के पास लटका हुआ है। हेमंत सोरेन की सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.