पंजाब : दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ,वर्तमान मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज चारों खाने चित

पंजाब में आप ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री को चारों खाने चित कर दिया | प्रकाश सिंह बादल ,कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चरणजीत सिंह चन्नी ही नहीं राजनीति के कई दिग्गजों को  मुंह की खानी पड़ गई|  

0 70

- Advertisement -

नई दिल्ली|  पंजाब में आप ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री को चारों खाने चित कर दिया | प्रकाश सिंह बादल ,कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चरणजीत सिंह चन्नी ही नहीं राजनीति के कई दिग्गजों को  मुंह की खानी पड़ गई|

इसके साथ ही  जीत को लेकर चर्चा छिड़ने लगी है कि क्या भाजपा के मुकाबले राष्ट्रीय विकल्प  बनकर सामने आ पायेगी ? कॉमेडियन से राजनेता बने आप नेता भगवंत मान का नेतृत्व आगे क्या कर पायेगा यह तो समय ही बतायेगा |

- Advertisement -

आप ने  117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 90 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की। यह पहली बार है कि पार्टी ने दिल्ली से परे अपने राजनीतिक  विस्तार किया है।

भगवंत मान ने संगरूर में  लोगों को संबोधित करते हुए  अपनी मां को गले लगा लिया।   उन्होंने कहा, ‘पूरे पंजाब का धन्यवाद, जिसने हमें इतना सम्मान दिया।’ इसके बाद भावुक होकर उन्होंने माइक छोड़ दिया। वहीं मान ने कहा, ‘आप लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है, अब मेरी बारी है।’

इधर  भगवंत मान ने कहा कि वह राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, इसके बजाय भगत सिंह और बीआर आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी |  भगवंत मान ने धूरी में कहा कि वे  स्कूलों, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.