बीजापुर में भाजपा को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

ओम माथुर के दौरे के फौरन बाद बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नेल्सनार से सक्रिय दस भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थामा है।

0 37

- Advertisement -

बीजापुर। ओम माथुर के दौरे के फौरन बाद बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नेल्सनार से सक्रिय दस भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थामा है। बगावत के बीच भाजपा में जारी भीतर कलह बाहर आई है। विधायक विक्रम मंडावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस को मजबूत और विधानसभा में रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

- Advertisement -

 कांग्रेस ज्वाइन करने वालो में उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला, लक्षमण नाग शामिल है। कांग्रेस के जिला आईटी प्रभारी मोहित चौहान ने जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.