इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा है  कि इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है और हम अच्छे से चुनाव लड़ेंगे. इंडिया गठबंधन बीजेपी से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.

0 31
Wp Channel Join Now

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा है  कि इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है और हम अच्छे से चुनाव लड़ेंगे. इंडिया गठबंधन बीजेपी से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.

राहुल गांधी ने भारत न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान कोहिमा में मीडिया से कहा, इंडिया गठबंधन अच्छी स्थिति में है. हम अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. सीट-बंटवारे के मुद्दे पर बात हो रही है. देखते हैं कि ये चर्चाएं कहां खत्म होती हैं. मोटे तौर पर सीट शेयरिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. इसलिए मुझे विश्वास है कि जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह विचारधारा की यात्रा है. न्याय यात्रा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के लिए है. इसमें जाति जनगणना जैसे कई मुद्दे हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक और प्रभावी रही. अब न्याय यात्रा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के लिए है. इस यात्रा का लक्ष्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय राजनीतिक न्याय है. (deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.