पंच, चुनाव हारा तो पानी की सप्लाई कर दी बंद

बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है। लोग गांव की सरकार चुन रहे हैं। लेकिन इस इलेक्शन के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली है। ताजा मामला नवादा जिले का है। यहां एक  पंच  ने नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है।

0 27

- Advertisement -

नवादा| बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है। लोग गांव की सरकार चुन रहे हैं। लेकिन इस इलेक्शन के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली है। ताजा मामला नवादा जिले का है। यहां एक वार्ड सदस्य (पंच ) ने नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है।

चुनाव में शिकस्त खाने के बाद पंच  ने पूरे गांव में पानी के सप्लाई को बंद कर दिया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। घटना नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत की है। यहां वार्ड संख्या तीन से चुनाव हारने के बाद  वार्ड सदस्य (पंच)  विनिता देवी ने सरकारी नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि मिनी जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई को बंद कर दिया है, जिससे वार्ड संख्या 3 के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि नावाडीह पंचायत के वार्ड संख्या तीन से 2016 के पंचायत चुनाव में विनिता देवी वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुई थी। सरकारी स्तर से पंचायत में नल जल योजना से कराए गए बोरिंग और मिनी जलापूर्ति केन्द्र उन्हीं की देखरेख में लगाया गया। तब वार्ड के लोगों को पानी निर्वाध ढंग से उनके द्वारा मुहैया कराया जा रहा था।

इस बार 2021 के पंचायत चुनाव में विनिता देवी चुनाव हार गई, जिसके खीस में उस सरकारी जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई को पूर्व वार्ड सदस्य विनिता देवी और उनके पति रंजीत कुमार ने बंद कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.