रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन का हीरो कप्तान वैलेरी चिबिनेव मारा गया    

रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर गया है| इस बीच  इस जंग में यूक्रेन के हीरो माने जा रहे कप्तान वैलेरी चिबिनेव को रूसी सेना  के हाथों मारे की खबर आई  है। 

0 129

- Advertisement -

रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर गया है| इस बीच  इस जंग में यूक्रेन के हीरो माने जा रहे कप्तान वैलेरी चिबिनेव को रूसी सेना  के हाथों मारे की खबर आई  है।

यूक्रेन की मीडिया एजेंसी कीव इंडिपेंडेंट ने  ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है | 3 मार्च को   कीव के बाहरी इलाके में एक शहर होस्टोमेल के पास लड़ाई में चौंतीस वर्षीय यूक्रेनी कप्तान वैलेरी चिबिनेव की मौत हो गई थी।

- Advertisement -

34 वर्षीय चीबिनेव का 3 मार्च को जन्मदिन भी था। जानकारों का कहना है कि कप्तान वैलेरी चिबिनेव की मौत यूक्रेन के लिए बड़ा है।  भी तक यदि रूस जैसा शक्तिशाली देश यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर पाया है, उसमें चीबिनेव की अहम रणनीतिक भूमिका थी।

इस बीच, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने शनिवार को कहा है कि मौजूदा आक्रमण के बीच रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की सेना में शामिल होने के लिए 66,220 से अधिक यूक्रेनी पुरुष विदेश से लौटे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.