पुरी जगन्नाथ मंदिर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में सेवक गिरफ्तार

डिशा के पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर के एक सेवक को सिंघद्वार पुलिस ने  मंदिर परिसर में  एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया  है।

0 287
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| ओडिशा के पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर के एक सेवक को सिंघद्वार पुलिस ने  मंदिर परिसर में  एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया  है।आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया  है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ दर्शन के लिए मंदिर गई थी, इस दौरान आरोपी ने श्रीमंदिर परिसर स्थित बमना मंदिर के पास उसके साथ बदसलूकी की।

लड़की के परिजनों की तहरीर पर सिंघद्वार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा परामर्श के बाद लड़की का बयान दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.