मछली गाड़ी में ओडिशा से गांजा की तस्करी करते बसना के 2 युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सांकरा पुलिस ने गांजा की तस्करी करते बसना निवासी  दो युवकों को गिरफ्तार किया है | ये मछली गाड़ी में ओडिशा से 40 किलो गांजा लेकर निकले थे|

0 214
Wp Channel Join Now

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सांकरा पुलिस ने गांजा की तस्करी करते बसना निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है | ये अपनी मछली गाड़ी में ओडिशा से 40 किलो गांजा लेकर निकले थे|

पुलिस को  कल 8 अक्टूबर  को  सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें बरगढ़, पदमपुर, ओडिशा की ओर से सरायपाली/बसना के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर महासमुंद जिले की थाना सांकरा पुलिस की टीम राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 में नाकेबंदी कर उक्त वाहन का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान सफेद रंग का  पिकअप वाहन  CG 06 GS 3832 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे भगतदेवरी चैक ओवर ब्रिज के पास रोका गया। पुलिस को देख वाहन चालक  तेज रफ्तार से भगाने लगे। जिसे  पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकडा।

पूछताछ में सवार युवकों ने अपना नाम सिज्जू खान पिता टिल्लू खान वार्ड नं. 15 बसना  तथा  सरफराज खान पिता राजू खान वार्ड न 07 बसना बताया ।

पुलिस ने जब  वाहन की तलाशी तो मछली लाने झिल्ली में पानी भरा हुआ था |  पानी के नीचे दो सफेद प्लास्टिक बोरी दिखा जिसे निकाल कर देखने पर दो प्लास्टिक बोरी में खाकी रंग टेप से लिपटा गांजा मिला। दोनो आरोपियों ने  ओडिशा से गांजा लाकर महासमुन्द व रायपुर में बिक्री हेतु लाना बताया|

आरोपियों कब्जे से दो प्लास्टिक बोरी में 20-20 पैकेट में 40 किलो ग्राम गांजा कीमत  4,00,000/- रूपये तथा एक  पिकअप वाहन (मछली गाड़ी ) कीमत  4,00,000/- रूपये कुल 7,00,000/- रूपये जब्त  कर आरोपियों के खिलाफ   एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.