सास-बहू में झगड़े के बाद बेटे ने अपनी माँ  की हत्या

सास-बहू में झगड़े के बाद बेटे ने अपनी माँ  की हत्या करा दी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

0 104

- Advertisement -

कोलकाता| सास-बहू में झगड़े के बाद बेटे ने अपनी माँ  की हत्या करा दी | पुलिस ने आरोपी संजय गुछाईत को गिरफ्तार कर लिया है | घटना हुगली जिले के तारकेश्वर  की है।

आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने मृतका संध्या गुछाईत (45) के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदननगर महकमा अस्पताल भेज दिया है।

 

- Advertisement -

बताया गया कि संजय की मां एवं उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा- लड़ाई हुआ करता तू। बुधवार को भी इसी को लेकर मां- बेटे के बीच जमकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसके बाद संजय से कपड़े से मां संध्या की गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपित बेटे ने कबूल किया है कि उसने ही अपनी मां की हत्या की है। बताया गया है कि दो साल पहले तारकेश्वर थाना क्षेत्र के काकर गडिया इलाके का रहने वाला संजय का विवाह हुआ था।

संजय के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही संजय की मां एवं उसकी पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गई थी। छह महीने पहले इसी के कारण संजय की पत्नी ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई थी। बुधवार रात इसी बात पर मां- बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच आरोप है संजय ने मां की गला घोंट कर उसे मार डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.