क्या आज चल पाएगा सचिन का बल्ला?

0 63

- Advertisement -

रायपुर|  क्या आज चल पाएगा सचिन का बल्ला?  यह सवाल इसलिए क्योंकि  उसके कई स्टार बल्लेबाजों के बल्ले चुप हैं।रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के अपने अगले मैच में इंडिया लेजेंड्स का सामना आज दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स से होगा।

यह मुकाबला जीतकर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लेजेंड्स टीम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी लेकिन सचिन समेत इंडिया लेजेंड्स के कई स्टार बल्लेबाजों के बल्ले चुप हैं।

इंडिया लेजेंड्स के खाते में चार मैचों से 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका की टीम 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीकी टीम आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अब भारत की टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उसे टूर्नामेंट में पहली हार मिली थी।

भारतीय कप्तान सचिन अपने बल्ले का जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं। वह भी फार्म में वापसी चाहेंगे।

- Advertisement -

भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज, जो संघर्ष कर रहे हैं,उनमें युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और यूसुफ पठान हैं। ये तीनों भी बल्ले के साथ अपनी मौजूदगी दिखाना चाहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स की जोंटी रोंड्स की कप्तानी वाली यह टीम ऊंचे मनोबल के साथ भारत से भिड़ेगी। इस टीम ने इंग्लैंड के जिस आसानी से हराया था और उससे लगता है कि वह भारत को कड़ी टक्कर देगी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने न सिर्फ बल्ले के साथ अपना फार्म वापस पाया है बल्कि गेंद के साथ भी वह प्रभावशाली दिखाई दे रही है।

टीमें   :

इंडिया लेजेंड्स : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मनप्रीत सिंह गोनी, प्रज्ञान ओझा, आर. विनय कुमार, नोएल डेविड, नमन ओझा।

दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स : जोंटी रोड्स (कप्तान), अल्वारो पीटरसन, लॉयड नॉरिस जोन्स, लूट्स बोसमैन, गार्नेट क्रुगर, मखाया एंटिनी, मोंडे जोंडेकी, नैंटी हेवर्ड, रोजर टेलीमाकस, थांडी साबालाला, जस्टिन केंप, जेंडर डी ब्रुइन, एंड्रयू पुटीक

Leave A Reply

Your email address will not be published.