श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका में प्रधानमंत्री को हटाने की मांग को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

0 131

- Advertisement -

कोलंबो | श्रीलंका में प्रधानमंत्री को हटाने की मांग को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आर्थिक संकट के चलते देश में लगातार हो रही हिंसक झड़पों के बीच उन्होंने यह फैसला लिया है। श्रीलंका आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच से गुजर रहा है।

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री प्रो चन्ना जयसुमना ने भी अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है।

मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक अब तक राजपक्षे भाइयों (राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे) ने अपने इस्तीफे के आह्वान को टाल दिया था। इसके चलते अशांति और सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया था।

सोमवार को महिंदा राजपक्षे द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ने की पेशकश की खबरों के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर हिंसक झड़प शुरू हो गई। सरकार समर्थक समूहों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया, जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद सरकार ने देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया और राजधानी में सेना के जवानों को तैनात कर दिया।

महिंदा राजपक्षे ने ट्विट किया है

- Advertisement -

 

उन्होंने ट्विटर पर नागरिकों से संयम बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं अपनी आम जनता से संयम बरतने और याद रखने का आग्रह करता हूं कि हिंसा केवल हिंसा को जन्म देती है। हम जिस आर्थिक संकट में हैं, उसे एक आर्थिक समाधान की जरूरत है, जिसे हल करने के लिए यह प्रशासन प्रतिबद्ध है।”

बता दें  विरोध प्रदर्शन और हिंसा तेज होने पर शुक्रवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। श्रीलंका में एक महीने में दूसरी बार आपातकाल घोषित किया गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.