स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं।  लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस के हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उन्हें लगभग 29 दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

0 51
Wp Channel Join Now

मुंबई|  स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं।  लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस के हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उन्हें लगभग 29 दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।”

लता मंगेशकर के निधन के समाचार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम संगीतकारों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है। इससे पहले शनिवार की रोज लता की बहन आशा भोंसले ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.