छत्तीसगढ़: पावर ग्रिड टावर गिरा ,4 मजदूरों की मौत, सभी झारखंड के
रायगढ़ जिले में खरसिया के पास सेन्द्रिपाली में कोरबा-भुवनेश्वर पावर ग्रिड लाईन पर टावर शिफ्टिंग के दौरान टावर के अचानक गिर जाने से मजदूरों की मौत हो गई।
रायगढ़| छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया के पास सेन्द्रिपाली में कोरबा-भुवनेश्वर पावर ग्रिड लाईन पर टावर शिफ्टिंग के दौरान टावर के अचानक गिर जाने से मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी मृतक झारखंड निवासी हैं |
बताया गया कि यहां पिछले कुछ दिनों से टावर शिफ्टिंग का काम चल रहा था। चार मजदूर सुबह से यहां टावर पर चढकरा इसे खोलने का काम कर रहे थे इसी दौरान टावर अचानक गिर गया। ज्यादा उचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मजदूरों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने जिला प्रशासन रायगढ़ को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा हादसे में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के नाम गोविंद भुइया 37 वर्ष, डुग्गल भुइया, सुरेश रविदास और ईश्वर धूरि शामिल है। सभी मृतक ग्राम गोविंदपुर थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग झारखंड के रहने वाले थे। गोविंद पंडित घायल है।