पूरे देश की नम आँखों ने दी स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अंतिम विदाई

पूरे देश की नम आँखों ने  स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी | पूरे राजकीय सम्मान  के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ |  

0 103
Wp Channel Join Now
मुंबई| पूरे देश की नम आँखों ने  स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी | पूरे राजकीय सम्मान  के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता जी को श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंचे। उन्होंने लता जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तीनों सेनाओं ने स्वर कोकिला को अंतिम विदाई दी। फिर उनके परिवार के रीति-रिवाज के मुताबिक धार्मिक कर्मकांड पूरे किए गए।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकपा  प्रमुख  शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज ठाकरे, आदित्य ठाकरे, सुप्रिया सुले, पीयूष गोयल, अजित पवार समेत कई राजनेता लता जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर और श्रद्धा समेत कई कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
इससे पहले, सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर घर से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के ट्रक में रखकर शिवाजी पार्क ले जाया गया। मुंबई के हजारों लोग लता जी को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए।
अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेशकर के निधन के साथ एक स्‍वर्णीम युग का भी अंत हो गया है। उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.